Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा सड़क पर दुपट्टा छीना, बेइज्जत किया,जेल भेजे गए 3 बदमाश

सड़क पर दुपट्टा छीना, बेइज्जत किया,जेल भेजे गए 3 बदमाश

कोरबा-हरदीबाजार(खटपट न्यूज)। हरदीबाजार चौकी पुलिस द्वारा छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा ने बताया कि पीड़ित प्रार्थिया निवासी बोकरामुड़ा द्वारा 18 मई को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बहनों के साथ रोड तरफ में घूमने गई थी कि जंगल के पास शाम लगभग 5:30 बजे प्रदीप दास उर्फ छोटनदास मानिकपुरी पिता छत्तुदास 30 वर्ष,रंजीत दास उर्फ मोटू दास मानिकपुरी पिता छत्तू दास 26 वर्ष, संदीप दास उर्फ बतालू दास पिता छत्तू दास 21 वर्ष सभी निवासी बोकरामुड़ा ने छेड़छाड़ किया। बेइज्जती करने के लिये उसके बायें कंधा को पकड़कर खींचने लगे मना करने पर गाली देते हुए प्रार्थिया की 2 अन्य बहनों को भी तीनों आरोपियों द्वारा बेईज्जती करने के लिए हाथ, बांह को पकड़कर अपने तरफ खींचने लगे और दुपट्टा छीन कर फेंक दिये और छेड़छाड़ करने लगे। रिपोर्ट पर धारा-294, 354, 34 भादवि, पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 17 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 24 मई को उक्त आरोपियों के ग्राम बोकरामुड़ा में रहने की सूचना मिलने पर स्टॉफ ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, एएसआई भारत सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना, आरक्षक कमल कैवर्त, पंचू सिदार, हेमंत कुर्रे, गौतम पटेल, गौकरण श्याम, मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Advertisement Carousel