Sunday, March 8, 2026
Home देश-विदेश स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता : शिवराज

स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता : शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। इन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैंक ऋण का लक्ष्य निर्धारित करें। बैंकों की वार्षिक साख योजना में एस.एच.जी. कंपोनैंट को पृथक से दर्शाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला स्व-सहायता समूहों को कम से कम ब्याज दर पर विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए बैंक ऋण दिलवाने के लिए योजना बनाई जा रही है। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है, जिससे महिला स्व-सहायता समूहों को अधिकतम 4 प्रतिशत ब्याज ही देना पड़े।
मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में बैंकों की राज्य स्तरीय समिति की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैंकों की वार्षिक साख योजना 2020-21 का विमोचन भी किया। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, ए.सी.एस श्री मनोज श्रीवास्तव, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.के. सिंह, ए.सी.एस श्री मनोज गोविल तथा बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एम.डी. एवं सी.ई.ओ. श्री पल्लव महापात्र ने वी.सी. के माध्यम से बैठक को संबोधित किया।

Advertisement Carousel