Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच एसईसीएल कुसमुंडा ने...

स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच एसईसीएल कुसमुंडा ने जीता

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा शहर के घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ मंगलवार की शाम पहला मैच एनटीपीसी व एसईसीएल कुसमुंडा के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेते हुए एनटीपीसी की टीम ने बल्लेबाजी के लिया एसईसीएल कुसमुंडा की टीम को आमंत्रित किया।निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर एसईसीएल कुसमुंडा ने कुल 106 रन बनाए। सर्वाधिक 26 रनो की पारी प्रदीप ने खेली।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी एनटीपीसी टीम की शुरुआत खास नहीं रही। लगातार गिरते विकेटो के मध्य एनटीपीसी के कप्तान निरंजन की 43 रनो की पारी ने सबका दिल जीता लेकिन मैच जीतने में नाकाफी ही रहा।नतीजतन 20 रनो से इस मुकाबले को एसईसीएल कुसमुंडा की टीम जीतने में सफल रही। हालांकि मैच एसईसीएल कुसमुंडा ने जीता लेकिन मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार एनटीपीसी के निरंजन को दिया गया। मैच के स्कोरर अजय राय एवं कॉमेंटेटर वेदप्रकाश यादव रहे।

Advertisement Carousel