
रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। स्वास्थ्य संयोजकों ने हड़ताल स्थगित कर दी है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बीते 10 दिनों से राजधानी में हड़ताल चल रही थी।
06 सुत्रीय मांगों में से अधिकांश पर सहमति बनने उपरांत कल से सभी अपने-अपने कार्यों में जुटेंगे। इस हड़ताल में कोरबा जिले जे भी 500 से अधिक स्वास्थ्य संयोजक शामिल थे जिसके कारण स्वास्थ्य सुविधा चरमराने लगी थी।















