Sunday, March 8, 2026
Home कोरबा स्वर्णकार समाज ने लगाया रक्तदान शिविर

स्वर्णकार समाज ने लगाया रक्तदान शिविर


कोरबा (खटपट न्यूज)। स्वर्णकार समाज ने अपने सामाजिक सरोकार दिखाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संवेदना ब्लड बैंक का सहयोग इस मामले में प्राप्त हुआ। शिविर में स्वस्थ लोगों के द्वारा निर्धारित पैरामीटर के हिसाब से रक्तदान किया गया। बताया गया कि मुख्य रूप से शिविर से प्राप्त रक्त का उपयोग एक्सीडेंट, प्रसव और सिकलिंग के मरीजों की सहायता के लिए किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के कोरबा मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सोनी, डॉ. केके सोनी, विजय सोनी, उमेश सोनी, गजेंद्र सोनी, पंकज सोनी, शत्रुघ्न सराफ, राकेश सोनी, कृष्णा सोनी, जागेश्वर सोनी, अशोक स्वर्णकार व अन्य लोगों ने सहयोग दिया। शिविर में सौरभ स्वर्णकार के द्वारा 21वीं बार रक्तदान किया गया। इसके लिए समाज ने उनका सम्मान किया।

Advertisement Carousel