Monday, March 23, 2026
Home कोरबा स्वतंत्रता दिवस पर न्यू कोरबा हास्पिटल में किया गया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर न्यू कोरबा हास्पिटल में किया गया ध्वजारोहण

कोरबा (खटपट न्यूज)। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल में ध्वजारोहण किया गया। 15 अगस्त को सुबह 8.30 बजे ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी ने न्यू कोरबा हास्पिटल परिसर में तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
डॉ. चंदानी ने स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। ततपश्चात वरिष्ठ सर्जन स्व. डॉ. जी.एल. वाधवानी को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान डॉ. चंदानी ने कहा है कि हम सभी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, व्यक्तित्व और आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में चरित्र और नैतिक मूल्यों के गुणों को आत्मसात करना चाहिए। यह पर्व राष्ट्रीय एकता, शांति और सद भाव की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने समस्त डॉक्टरों व स्टाफ को कोविड-19 में नईं ऊर्जा व नई शक्ति के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर आभार जताया। इस अवसर पर डॉ.एस पालीवाल, डॉ. श्रीमती आर पालीवाल, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. डी. एच. मित्तल, डॉ.श्रीमती आशा मित्तल, डॉ.सुदीप्ता शाह, डॉ.नागेंद्र सिंह, डॉ.प्रवेज समीम, डॉ. रोहित मजूमदार, डॉ. श्रीमती पूजा कुंडू, डॉ. सचिन, डॉ. अमन श्रीवास्तव, डॉ. एस पी पांडे सहित हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद थे ।

Advertisement Carousel