Monday, March 23, 2026
Home कोरबा स्वच्छता पखवाड़ा : स्वच्छ भारत की थीम पर जेएसएस में स्लोगन व...

स्वच्छता पखवाड़ा : स्वच्छ भारत की थीम पर जेएसएस में स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

कोरबा (खटपट न्यूज)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें आज स्वच्छ भारत की थीम पर स्लोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने भाग लिया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम प्रभा सिंह द्वितीय भूपेंद्र कुमार व नीतू बंजारे तृतीय स्थान पर रहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम संजय शाह द्वितीय रिया जायसवाल और जानकी साहू तृतीय स्थान पर रहीं। जेएसएस के निदेशक ने बताया कि विजयी प्रतिभागियों को स्वछता पखवाड़ा समापन कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान जेएसएस के सभी स्टाफ, रिसोर्स पर्सन और हितग्राही जेएसएस परिसर में साफ़ सफाई का कार्य करेंगे इस अवसर पर सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, नरेंद्र , किशोर महंत, उमेश, संजय एवं अनीता चौहान और हितग्राही उपस्थित थे।

Advertisement Carousel