Sunday, March 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ स्वच्छताग्राही दीदियों ने दिल्ली में केंद्र के अधिकारियों से की बातचीत, जलशक्ति...

स्वच्छताग्राही दीदियों ने दिल्ली में केंद्र के अधिकारियों से की बातचीत, जलशक्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने जताई प्रशंसा

वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुआ कार्यक्रम

दुर्ग, (खटपट न्यूज)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वच्छता चौम्पियन से उनके अनुभवों एवं कार्याे के विषय में चर्चा करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुवल वीडियो कान्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश के सभी राज्यों से स्वच्छता चौम्पियन ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से जिला दुर्ग से श्रीमती किरण साहू जिज्ञासा समूह ग्राम पंचायत – करसा ब्लॉक पाटन, श्रीमती सरोज पटेल जय महिला स्व सहायता समूह ग्राम पंचायत – नवागांव पुरदा विकासखण्ड धमधा एवं श्रीमती श्रद्धा साहू नई पहल महिला समूह ग्राम पंचायत – उमरपोटी जिला दुर्ग से हिस्सा लिया गया। स्वच्छताग्राहियों द्वारा जानकारी दी गई कि अपने ग्राम में माहवारी स्वच्छता पर कार्य कर रहे है समूह द्वारा किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को पीरियड्स यानी महीना के उन पांच दिनों में किस प्रकार से स्वच्छता और सुरक्षा रखना चाहिए उसका विस्तृत से जानकारी देते है। जिले में कुल 200 ग्रामों में महिलाओं द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है।
आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों और महिलाओं को निशुल्क पैड वितरण भी करते है वार्ड वार साप्ताहिक बैठक करके ग्रामीणों को इकट्ठा कर चौपाल के माध्यम से उनको जागरूक करते है। साथ ही साथ आंगनबाड़ी में जाकर धात्री महिलाओं को माहवारी, स्वच्छता, शारीरिक स्वच्छता आसपास की स्वच्छता के बारे में जागरूक करते है। जिनका उदेदश्य महिलाओं को 5 दिनो में स्वच्छता व सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। पैड उपयोग करने के जागरूकता के साथ पैड का उचित निपटान के बारे में भी जानकारी देते है।
जल शक्ति मंत्रालय के समस्त अधिकारियों द्वारा जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्याे की सराहना की गई तथा समस्त गांव को जल्द से जल्द ओ.डी.एफ. प्लस बनाये जाने के लिए आग्रह कर शुभकामनांए दी गई।

Advertisement Carousel