कोरबा. जिले में वर्ल्ड एंग्लो इंडियन डे का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कोरबा शाखा के एंग्लो इंडियन सदस्यों द्वारा कुष्ठ आश्रम व वृद्धा आश्रम में फल, बिस्कट व ब्रेड का वितरण किया गया। इसके साथ ही दैनिक जीवन के जरूरी सामान जैसे साबुन, ब्रश, तेल, शैम्पू, पाउडर आदि भी बांटे गए। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बैरी ओ ब्रेन और बर्नार्ड रोड्रिग्स, कोरबा शाखा के अध्यक्ष श्री रिकार्डो का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। इस पुनित कार्य में करीब 110 लोगों को सहायता प्रदान किया गया। इस अवसर पर सचिव ग्रेडिन गैलीयर, रॉबर्ट्पॉल, श्रीमती सैंड्रा, श्रीमती जोसफिन, श्रीमति ब्रिजेट, श्रीमती वेनेसा श्रीमती सब्रीना . श्रीमती रोसलिन और युथ टीम के सदस्य ब्रायन, ऐल्लन, मार्यानं एवं रेबेका आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा...
रायपुर, 08 मई 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
















