Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता गीता देवी मेमोरियल अस्पताल में देंगी सेवाएं

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता गीता देवी मेमोरियल अस्पताल में देंगी सेवाएं

कोरबा, (खटपट न्यूज)। कोसाबाड़ी स्थित गीता देवी मेमोरियल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निकिता श्रीवास्तव एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी (ओबीएस एंड गायने) अब अपनी सेवाएं देंगी। स्त्री जन्य रोगों की विशेषज्ञ डॉ. निकिता इसके पूर्व सैंकड़ों महिला रोगियों को अपनी सेवाएं देकर स्वस्थ कर चुकी हैं। अब वे गीता देवी मेमोरियल अस्पताल में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी एवं महिलाओं से संबंधित सभी लोगों का उपचार करेंगी। उनकी नियमित उपलब्धता से निश्चित ही जिले के महिला मरीजों को काफी लाभ होगा। आयुष्मान कार्डधारी के संपूर्ण उपचार की सुविधा अस्पताल में मिलेगी। डॉ. निकिता इसके पहले प्रदेश के अनेक ख्यातिलब्ध अस्पतालों में अपनी सेवा दे चुकी है। अब इनके स्थायी विशेषज्ञता का लाभ कोरबा एवं आसपास के लोगों को मिलेगा। डॉ. निकिता ने बताया कि उनका उद्देश्य मरीजों की सेवा करना एवं उन्हें स्वस्थ करना है।

Advertisement Carousel