स्टेडियम से वाटिका मार्ग में भारी वाहनों और मिस्त्रियों के रवैये से दुकानदार परेशान, निगम न यातायात का ध्यान…

कोरबा(खटपट न्यूज़) टी.पी.नगर चौक यातायात चौकी के पीछे से कुछ दूरी पर ट्रांसपोर्ट नगर के इंदिरा स्टेडियम रोड से लेकर भारतीय स्टेट बैंक अशोक वाटिका मार्ग तक यतायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। इस मार्ग में एक तरफ सड़क को पूरी तरह से बंद करके भारी वाहन का कार्य गैरेज संचालकों व मिस्त्रियों द्वारा किया जाता है । इसके कारण इस लाइन के छोटे व्यपारियों के दुकान पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाते है और ढंक जाने के कारण दुकान नजर नहीं आते और ग्राहकों के जाने-आने के लिए भी रास्ता नहीं बचता।

भारी वाहन के 2, 4 मिस्त्री दादागिरी पर भी उतारू हो जाते हैं कि जो करना है कर लो, गाड़ी नहीं हटेगी। इनको दुकान छोड़ कर वाहन पार्किंग कराने और वाहन मरम्मत के लिए कहने पर बोलते है कि हम रोड का टैक्स देते है, हमारी मर्जी हम जहाँ चाहें वहाँ गाड़ी खड़ा करेंगे जिसको बोलना है बोल दो हम नहीं डरते किसी से। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि इस मार्ग में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है । भारी वाहन के ड्राइवर अक्सर बाहर के होते हैं और किसी व्यवसायी के साथ भारी वाहन हटाने को लेकर कोई अनहोनी घटना हो गई तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी ? नगर निगम इस ओर झाँकने के लिए नहीं आता, पुलिस और यातायात विभाग से बड़ी उम्मीद लोगों को है पर कभी-कभार होने वाला निरीक्षण व कठोर कार्यवाही का अभाव से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

कहने को तो वर्तमान में यातायात विभाग का अपना भारी-भरकम अमला है पर डीएसपी साहब के ऊपर सारी बात टालकर मातहत खामोश रह जाते हैं। वैसे तो डीएसपी यातायात शिवचरण सिंह परिहार पहले भी कोरबा में इसी पद पर रह चुके हैं और यहां की जानकारी रखते हैं किन्तु टीआई, सूबेदार, एसआई, एएसआई के अलावा प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की भारी-भरकम टीम भी व्यवस्था के नाम पर ताला लगाने तक ही सीमित है। ज़िम्मेदारी बांटे नहीं बन रही और रुतबा दिखाने से अधीनस्थ साहब चूक नहीं रहे। वो भी बस निर्देश देकर यातायात विभाग को चलाने में लगे हैं।


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel