Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा स्कूल का नहीं खुला ताला,बाहर बैठे रहे बच्चे

स्कूल का नहीं खुला ताला,बाहर बैठे रहे बच्चे

कोरबा(खटपट न्यूज़)। ग्रामीण अंचल के एक स्कूल में भृत्य और गुरुजी के पहुंचने से पहले बच्चे पहुंच जाते हैं। यह लोग ताला बंद कमरे के बाहर बैठकर इनके आने का इंतजार करते हैं। निर्धारित समय 10 बजे से स्कूल में कक्षाएं प्रारंभ हो जानी चाहिए लेकिन समय से लगभग 1 घंटे बाद यहां कक्षा प्रारंभ हो रही है। यह नजारा कोरबा विकासखंड अंतर्गत संकुल भैंसमा के शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम डोंगदरहा में देखने को मिला जब स्कूल पहुंचे बच्चे कमरे के बाहर नजर आए। यहां सुबह 10:35 बजे तक भी स्कूल के किसी भी कमरे का ताला नहीं खुला था। जब यहां का चपरासी पहुंचा और उसने ताला खोला तब जाकर बच्चे अपनी कक्षाओं में बैठ पाए लेकिन इस समय तक कोई भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे थे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि समय की पाबंदी का किस हद तक और कितना पालन हो रहा है।

Advertisement Carousel