रायपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. मंत्री हमेशा चुटकीले अंदाज में राजनीति मुद्दे पर बयान देते हैं. विपक्षी नेताओं पर देसी अंदाज में तंज कसते हैं. जिससे लोगों को आसानी से विषय समझ आ जाती है.मंत्री लखमा की स्कूली पढ़ाई तो नहीं हुई है लेकिन उनके बयान से ऐसा नहीं लगता. ग्रामीणों के बीच उन्हीं की तरह बात करते हैं. जिसके लोग कायल हो जाते हैं.सोशल मीडिया में एक वनांचल इलाके के युवक ने मंत्री लखमा का मिमक्री किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं. लोग कमेंट कर रहे हैं.इस वीडियो को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है. इसमें लिखा है कि प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. उनकी मिमिक्री करते हुए इस युवा को सुनिए.
जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल
सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह परडॉ. दानेश्वरी सम्भाकर (उप संचालक )रायपुर, 06 अगस्त 2026भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़...
















