रायपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. मंत्री हमेशा चुटकीले अंदाज में राजनीति मुद्दे पर बयान देते हैं. विपक्षी नेताओं पर देसी अंदाज में तंज कसते हैं. जिससे लोगों को आसानी से विषय समझ आ जाती है.मंत्री लखमा की स्कूली पढ़ाई तो नहीं हुई है लेकिन उनके बयान से ऐसा नहीं लगता. ग्रामीणों के बीच उन्हीं की तरह बात करते हैं. जिसके लोग कायल हो जाते हैं.सोशल मीडिया में एक वनांचल इलाके के युवक ने मंत्री लखमा का मिमक्री किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं. लोग कमेंट कर रहे हैं.इस वीडियो को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है. इसमें लिखा है कि प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. उनकी मिमिक्री करते हुए इस युवा को सुनिए.
छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ : देश के प्रथम...
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक - केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडवियाखेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध —...
















