Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized सोशल मीडिया का प्यार : भरोसा दिलाने सिन्दूर भरा-सात फेरे भी लिए,...

सोशल मीडिया का प्यार : भरोसा दिलाने सिन्दूर भरा-सात फेरे भी लिए, संबंध बनाया और फुर्र हो गया युवक, तलाश में भटक रही पुलिस….


रायपुर/कोरबा(खटपट न्यूज़)। एक कॉलेज छात्रा से सोशल मीडिया के जरिये परिचय बढ़ाकर युवक ने प्रेम को बढ़ाया। युवती से संबंध बनाया फिर भरोसा दिलाने मंदिर ले जाकर सिंदूर भरा, 7 फेरे भी लिए और पत्नी की तरह रखकर संबंध बनाता रहा। इसके बाद अपने घर लौटकर युवती से मुंह मोड़ लिया। उसके विरूद्ध थाना कबीर नगर रायपुर में दुष्कृत्य का मामला दर्ज कर तलाश में पुलिस भटक रही है।

जानकारी के अनुसार मूलत: कांकेर निवासी युवती की रायपुर में रहकर एक कॉलेज में अध्ययनरत रहने के दौरान मोबाइल से इंस्ट्राग्राम के जरिये पहचान मनीष शुक्ला से हुई थी। 12 मार्च 2020 से 6 मार्च 2021 के मध्य मनीष शुक्ला ने उसके साथ प्रेम बढ़ाया और शादी का झांसा देकर अपने और युवती के किराए के मकान में कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया। 12 मार्च को कबीर नगर स्थित अपने मकान में युवती को ले गया और माता-पिता से मिलाने की बात कही लेकिन माता-पिता से नहीं मिलवाया और झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस वक्त का अश्लील फोटो व वीडियो भी मोबाइल पर बना लिया। इसके दूसरे दिन मंदिर जाकर युवती की मांग में सिंदूर भरा और हवन कुण्ड में 7 फेरा भी ले लिया। माता-पिता को समझाकर आर्य समाज में शादी कर लेने की बात कहता रहा और अगस्त 2020 से बतौर पति-पत्नी रखकर संबंध बनाता रहा। 6 मार्च को नाना की तबियत खराब होने की बात कह अपने घर बालको के डी-1 वार्ड 33 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आ गया और फिर वापस नहीं लौटा। फोन करने पर गाली-गलौच कर अश्लील फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा और नंबर भी ब्लाक कर दिया। मनीष की मां से फोन पर संपर्क किया गया तो अभद्र व्यवहार किया गया। 14 मार्च 2021 को मनीष शुक्ला पिता शैलेष कुमार शुक्ला के बालको स्थित घर पहुंची तो लांछन लगाकर भगा दिया गया। पीड़िता ने रायपुर वापस लौटकर घटना स्थल क्षेत्र के थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बहरहाल धारा 376, 506 भादवि का जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश में रायपुर पुलिस जुटी है। रायपुर के कबीरनगर थाना का स्टाफ आरोपी की तलाश के लिए बालको पहुंचा था लेकिन आरोपी अपने घर पर नहीं मिला और पुलिस बैरंग लौट गई।

Advertisement Carousel