Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा सोचा था, मर गई तो बच गया…1 साल की जांच में...

सोचा था, मर गई तो बच गया…1 साल की जांच में अब दर्ज हुई एफआईआर

धोखा देने के बाद जब प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली तो प्रेमी ने सोचा कि वह बाल-बाल बच गया लेकिन अपराध की सजा से अपराधी बच नहीं सका।

प्रेम संबंध स्थापित कर धोखा देने के बाद जब प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली तो प्रेमी ने सोचा कि वह बाल-बाल बच गया लेकिन अपराध की सजा से अपराधी बच नहीं सकता कोरबा(खटपट न्यूज़)। एक युवती ने अज्ञात कारण से खुदकुशी कर ली। 1 साल तक चली जांच में तथ्य उजागर हुए तो उसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार दीपका थाना अंतर्गत सुभाष नगर में किराए के मकान में रह रही 27 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर ली थी। 26 अक्टूबर 2020 को उसने इसे अंजाम दिया तब दीपका पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही बिसरा (फॉरेंसिक) जांच भी कराया गया। एफएसएल की रिपोर्ट में पाया गया कि उसके साथ संबंध बनाया गया था। विवेचना में यह तथ्य भी सामने आया कि मृतका को आईटीआई रामपुर कोरबा निवासी मनहरण चौहान पिता टिकैत राम अपने साथ सुभाष नगर दीपका में किराए के मकान में पत्नी की तरह रखा था। उसके साथ जल्द ही शादी करने की बात कह कर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा लेकिन बाद में शादी करने से मुकर गया और छोड़ दिया। लोकलाज के भय से मूलतः हरदीबाजार चौकी क्षेत्र के ग्राम कोरबी धतूरा के निकट की निवासी इस युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसके साथ संबंध की पुष्टि होने उपरांत जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय की ओर से विवेचक एसआई करमूसाय पैकरा की रिपोर्ट पर आरोपी मनहरण चौहान के विरुध्द आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और बलात्कार के जुर्म में धारा 306, 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी शेष है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel