Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा सेवा के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे भाजपाई, करतला मंडल की...

सेवा के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे भाजपाई, करतला मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी करतला मंडल की कामकाजी बैठक सेवा सप्ताह कार्यक्रम प्रभारी किशन अग्रवाल की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष नटवर शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम रामपुर में आयोजित हुई।

मंडल अध्यक्ष नटवर शर्मा द्वारा विषय प्रतिपादन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर एवं महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर पर सेवा के माध्यम से जनता के बीच जाने का आह्वान किया गया। डाटा संग्रहण का कार्य जिम्मेदारी के साथ समय पर करने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम प्रभारी किशन अग्रवाल ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता अपनी सक्रियता से जाने जाते हैं। राष्ट्रीय एवं प्रांत स्तर के रैलियों में अपनी उपस्थिति से अपनी महती भूमिका निभाते हैं और हम सबका दायित्व बनता है कि अपने इस पहचान को आगे बढ़ाते हुए संगठन के सभी कार्यों को इमानदारी से जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करें । चर्चा उपरांत शक्ति केंद्र स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयंती पर फल एवं मास्क का वितरण व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वृक्षारोपण एवं महात्मा गांधी की जयंती पर सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में रामपुर शक्ति केंद्र प्रभारी रामेश्वर राठिया, संयोजक चंद्र कुमार पटेल, सहसंयोजक रामशंकर राठौर , बेहरचुवा शक्ति केंद्र प्रभारी बिन्नू राठिया, संयोजक होल सिंह यादव, सहसंयोजक महावीर राठिया, मदवानी शक्ति केंद्र प्रभारी नागेंद्र सिंह ठाकुर, संयोजक कलम सिंह राठिया, सह संयोजक वीरेंद्र सिंह राठिया, बोतली शक्ति केंद्र प्रभारी ईश्वर सिंह राठिया, संयोजक राम कुमार गवेल, सहसंयोजक भरत लाल प्रजापति, सेंद्रीपाली शक्ति केंद्र प्रभारी राजेंद्र राठिया, संयोजक मजीद खान, सह संयोजक गणेश राम राठिया, नोनबिर्रा केंद्र प्रभारी सुरेंद्र साहू, संयोजक जय लाल गुप्ता, सहसंयोजक रामसाय राठिया, गिधौरी शक्ति केंद्र प्रभारी आकाश सक्सेना, संयोजक गणेश राम कंवर ,सहसंयोजक कन्हैया सिंह राजपूत, करतला शक्ति केंद्र प्रभारी नटवर शर्मा, संयोजक नीलांबर सिंह राठिया ,सहसंयोजक कृष्णा राय, चोरभट्टी शक्ति केंद्र प्रभारी राकेश कुमार राठिया, संयोजक वीरेंद्र राठिया, सहसंयोजक राम कुमार राठिया को नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नागेंद्र सिंह ठाकुर व आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश सक्सेना ने किया। बैठक में बरपाली मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, रामेश्वर राठिया, ईश्वर राठिया, बिन्नू राठिया, मंडल कोषाध्यक्ष कृष्णा राय, मंडल मंत्री पीला बाबू राज, रामकुमार गबेल, मनमोहन सिंह राठिया, पूर्व मंडल महामंत्री चंद्र कुमार पटेल व रामशंकर राठौर, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कलम सिंह राठिया, मंडल कार्यकारिणी सदस्य होल सिंह यादव, गणेश राम राठिया, बूथ अध्यक्ष धजा राम राठिया, बोध राम राठिया, आत्माराम, चमार सिंह राठिया, रामबचन राठिया, महावीर प्रसाद राठिया, खिलावन सिंह राठिया, दशरथ सिंह राठिया, वीरेंद्र सिंह राठिया, नरेश कुमार प्रजापति, आकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel