महासमुंद। महासमुंद जिले में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर मौके से 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक तुमगांव में पहले भी कई बार सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार महासमुंद के तुमगांव से लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है। आज भी पुलिस को भी ऐसी ही सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके से 8 महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं को एनएच-53 में तुमगांव पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि सभी महिलाओं की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों की तलाश की जा रही है।
बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर...
• मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ• ‘कैंसर उपचार में संतुलन की पुनर्स्थापना’ विषय पर...















