Monday, March 23, 2026
Home कोरबा सुविधाओं से वंचित आदिवासियों में बांटी खुशियां, खिले चेहरों पर बिखरी मुस्कान…

सुविधाओं से वंचित आदिवासियों में बांटी खुशियां, खिले चेहरों पर बिखरी मुस्कान…

0 सीएसपी और ऐक्ट ऑफ ह्यूमैनिटी की संवेदनशीलता

कोरबा(खटपट न्यूज़)। शहर में रहकर हमें किसी चीज की कमी नहीं होती है, मगर शहर से दूर ऐसे गांव में रहने वाले लोग जहां कोई भी सुविधा ना हो, ना बिजली, ना दुकान, ना आने-जाने की अपनी खुद की सुविधा तब उन्हें बहुत सारी मुसीबतों से जिंदगी गुजारना पड़ता है। ऐसे लोगों के बीच पहुंचकर सेवा करना संस्था ऐक्ट ऑफ ह्यूमैनिटी का सराहनीय कार्य है।

समाजसेवी संस्था ऐक्ट ऑफ ह्यूमैनिटी के द्वारा जिले से करीब 20 किलोमीटर दूरस्थ गांव गहनिया और करीब 45 किलोमीटर दूर लेमरु पंचायत के गांव भूडूमाटी, छाती बहार और अरेतरा में जाकर सेवा कार्य किए गए। मूलभूत सुविधाओं से वंचित इन वनांचल के रहवासियों को ठंड के मौसम में राहत देने के लिए कम्बल, गरम कपड़े बच्चों से लेकर बड़ों तक को वितरण किया गया। बिस्किट, चॉकलेट, मिक्चर एवं अन्य खाद्य सामग्री भी बांटी गई जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

विशेष तौर पर कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने टीम के सदस्यों के साथ सामग्रियां बांटी। इस अवसर पर संस्था के रुहुल खान, मो.आसिफ खान, ग्रेडिन गैलियर, रोसलिन गैलियर, अफ्रोज अली, अजय जायसवाल, सुधीर विश्वकर्मा, सुमन शिवहरे, कृतिका, रेमिया, निशांत और शुभम शिवहरे, आरक्षक ओमप्रकाश साहू उपस्थित थे।

Advertisement Carousel