
बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। सुदर्शन समाज बिलासपुर के द्वारा विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुदर्शन समाज एवं अन्य समाज व विभाग में विशिष्ट सेवाओं के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को समाज के द्वारा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ.आरती पांडेय सिम्स हॉस्पिटल एवं डॉ. प्रिया मिश्रा, श्रीमती रीता भारती प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़, श्रीमती ममता हटकेश्वर अध्यक्ष महिला काँग्रेस ब्लॉक 4 , श्रीमती आरती सोनखरे सचिव महादलित परिसंघ कोरबा, श्रीमती अभिलाषा समुंद महामंत्री महादलित परिसंघ कोरबा, श्रीमती सुनीता सोनखरे टीचर सेक्रो स्कूल रेल्वे, श्रीमती पूजा चौहान टीचर, श्रीमती पूनम कुण्डेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती शशी बरगाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , कुमारी खुश्बू सोनखरे, मेडिकल स्टूडेंट, लेखिका, कुमारी श्वेता कुण्डेल मेकअप आर्टिस्ट, कुमारी मौसमी तोबरा डांसर, कुमारी मुस्कान तोबरा डांसर/एक्टर, कुमारी मानसी तोबरा, कुमारी कोमल सोनवानी कोरियोग्राफर तथा अन्य विशिष्ट महिलाओं में श्रीमती विजयलक्ष्मी समुन्द्रे, श्रीमती रत्ना मुंगेर,श्रीमती अंजना कालशा, श्रीमती शारदा चुहटेल, श्रीमती शशी महतो, श्रीमती कविता महतो, श्रीमती कविता अजय महतो, श्रीमती रेखा महतो, श्रीमती बेला करेलिया, श्रीमती सन्नो चौहान, श्रीमती शीतल कार्तिक, श्रीमती रजनी कार्तिक, श्रीमती रिया हतेल, श्रीमती सारिका चौहान, सुश्री सविता हटकेशवर, कुमारी चांद लोहार, श्रीमती सुम्मी हटकेश्वर, कु. अनुष्का गुप्ता, कु. नैन्सी कुजुर, कु. एकता हथगेन, कु. निकिता हथगेन, श्रीमती सीता मधुमटके का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनलाल डांगी आईजी बिलासपुर, एसएसपी पारुल माथुर थे किन्तु कार्यक्रम डेढ़ घंटे विलम्ब से प्रारंभ होने के कारण उन्हें अन्य कार्यक्रम में शामिल होने जाना पड़ा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुबोध केसरी एल्डरमेन, सिकंदर उसरवर्षा प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ कोरबा शामिल हुए। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं आयोजक राजकुमार समुन्द्रे (अध्यक्ष सुदर्शन समाज बिलासपुर) ने समस्त विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अमनदीप राज समुन्द्रे, ललित पारचे, दीनानाथ कौशल, रोशन करेलिया, अजय महतो, शिवा अशरेठ, ललित करेलिया, हरीश कलशा, पवन कलशा आदि का योगदान रहा। संचालन आर. जे. एंकर मनुराज ने किया। यह जानकारी राजकुमार समुन्द्रे, अध्यक्ष सुदर्शन समाज, बिलासपुर ने दी है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















