Monday, March 23, 2026
Home कोरबा सीबीआई अपडेट: कोरबा निवासी सहित 31 पर FIR दर्ज

सीबीआई अपडेट: कोरबा निवासी सहित 31 पर FIR दर्ज

कोरबा(खटपट न्यूज़)। मंगलवार को सीबीआई की टीम ने कोरबा सहित देश भर के कई स्थानों पर एक साथ छापामार कार्यवाही की। देश भर के 14 राज्यों में कुल 77 स्थानों पर की गई छापामार कार्यवाही में एक टीम कोरबा भी पहुंची। देर रात मिले अपडेट के मुताबिक सीबीआई की स्पेशल टीम के द्वारा देश भर में कुल 31 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

कोरबा जिले के नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमीपाली जमनीपाली निवासी छतपाल सिंह कंवर के विरुद्ध चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के आरोप में आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 बी एवं आईपीसी की धारा 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले में आरोपी के गिरफ्तारी की भी खबर है। सीबीआई की इस टीम ने इस ग्रामीण के द्वारा उपयोग किए जा रहे इलेक्ट्रानिक सामान की जांच-पड़ताल करते हुए उसे जप्त किया है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel