Monday, March 23, 2026
Home कोरबा सीटू पदाधिकारियों ने लखनलाल देवांगन को दिया समर्थन

सीटू पदाधिकारियों ने लखनलाल देवांगन को दिया समर्थन

कोरबा (खटपट न्यूज)। चुनाव-प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने बालको क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सीटू ने लखनलाल देवांगन को अपना समर्थन दिया है।
बालको स्थित सीटू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद्र, महासचिव सोमनाथ बनर्जी, अमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री देवांगन का सम्मान किया। श्री देवांगन ने बताया कि उन्होंने अपने महापौर के कार्यकाल में अनेक कार्य किए हैं जो निरंतर जारी रहेगा। सीटू की ओर से बताया गया कि सडक़ नाली सहित बालको क्षेत्र में अनेक समस्याएं हैं जिसका निराकरण किया जाना आवश्यक है तब से जो हमने वादा किया कि वह चुनाव जीतने के बाद ध्यान देंगे साथ ही बालको क्षेत्र के समग्र विकास की ओर ध्यान दिया जाएगा तब सिद्धू के पदाधिकारी ने आगामी चुनाव में श्री देवांगन को पूर्ण सहयोग देने की बात करते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता जन-जन तक जाकर आपके क्षेत्र में प्रचार-प्रचार करेंगे।

Advertisement Carousel