Monday, March 23, 2026
Home रायपुर सीएस आरपी मंडल के एक्सटेंशन पर आज आज केंद्र लेगा फैसला

सीएस आरपी मंडल के एक्सटेंशन पर आज आज केंद्र लेगा फैसला

रायपुर, 27 नवंबर 2020। छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल के एक्सटेंशन पर आज दिल्ली में फैसला होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना का हवाला देते हुए मंडल को छह महीने एक्सटेंशन देने का आग्रह केंद्र सरकार से किया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सितंबर में प्रस्ताव केंद्र को भेजा था।
मंडल का 30 नवंबर को रिटायरमेंट है। भारत सरकार में फाइव डे वीक होता है। यानी इस हफ्ते का आज आखिरी दिन है। 30 नवंबर यानी सोमवार को गुरूनानक जयंती की छुट्टी है। लिहाजा, भारत सरकार की इस महीने की आज लास्ट वर्किंग डे है।
ब्यूरोक्रेसी के जानकारों का कहना है कि रेयर केस में सरकार छुट्टी के दिन भी आदेश निकालती है। मगर ये रुटीन का मामला है। प्रस्ताव तीन महीने पहले केंद्र को भेजा जा चुका है। ऐसे में, आज मंडल के केस में केंद्र को जो भी फैसला लेना होगा, ले लेगा। आॅल इंडिया सर्विसेज के अफसरों की फाइल प्रधानमंत्री तक जाती है। प्रधानमंत्री पर निर्भर करेगा कि वे मंडल के केस में क्या फैसला लेते हैं।
वैसे, भारत सरकार अगर एक्सटेंशन देती है तो उसका आदेश राज्य को भेजती है। अगर प्रपोजल खारिज हो गया तो फाइल बाइंडअप कर दी जाती है। उसकी जानकारी नहीं भेजी जाती। राज्य सरकार आखिरी दिन तक वेट करती है। अगर दिल्ली से आदेश नहीं आया तो मान लिया जाता है कि एक्सटेंशन नहीं मिला। पिछले साल सुनील कुजूर के समय भी ऐसा ही हुआ था। उनके एक्सटेंशन के लिए भी राज्य सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन एक्सटेंशन न मिलने पर आखिरी दिन सरकार ने मंडल को सीएस बनाने का आदेश निकाल दिया था।
बहरहाल, अगर एक्सटेंशन मिलेगा तो मंडल फिर कंटीन्यू कर जाएंगे। और, अगर नहीं हुआ तो सरकार सोमवार को नए चीफ सिकरेट्री का आदेश निकाल देगी। अमिताभ जैन का नया सीएस बनना तय है। मंडल को एक्सटेंन मिला तो तीन महीने बाद बनेंगा और नहीं मिला तो सोमवार शाम उनकी ताजपोशी हो जाएगी।

Advertisement Carousel