कोरबा,(खटपट न्यूज़)। जिला जनसम्पर्क कार्यालय बेमेतरा में वर्तमान पदस्थ सहायक संचालक सीएल लोन्हारे को राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा उप संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है। ज्ञात हो कि श्री लोन्हारे वर्ष 2011 से सहायक संचालक (पीआरओ) के रूप में कोरबा सहित प्रदेश के अन्य जिलों मे अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कोरबा में भी उन्होंने खासा समय व्यतीत किया।
















