Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीएम ने ईस्टर पर्व की दी शुभकामनाएं

सीएम ने ईस्टर पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को, विशेष रूप से मसीही समुदाय के लोगों को ईस्टर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईस्टर के पवित्र दिन यीशु मसीह पुनर्जीवित हुए थे, ऐसी मान्यता है। यह दिन हमें यीशु मसीह की शिक्षाओं की याद दिलाता है। श्री बघेल ने ईस्टर के अवसर पर यीशु मसीह द्वारा दी गई प्रेम, त्याग और करूणा की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए लोगों से मानवता की भलाई के लिए काम करने का आह्वान किया है।

Advertisement Carousel