Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा सीएम के सलाहकार प्रदीप शर्मा कोरबा पहुंचे,रीपा का निरीक्षण किया

सीएम के सलाहकार प्रदीप शर्मा कोरबा पहुंचे,रीपा का निरीक्षण किया

कोरबा(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा मंगलवार को डीएमएफ और आकांक्षी जिला कोरबा में रीपा योजना की हकीकत जानने पहुंचे।
आज विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम कापूबहरा पहुंचे प्रदीप शर्मा (मुख्यमंत्री के सलाहकार, योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास छग) के द्वारा ग्राम कापूबहरा में निर्मित RIPA का निरीक्षण किया गया। RIPA में निर्मित आजीविका गतिविधि से जुड़े महिला स्व. सहायता समूह के सदस्य, रीपा मैनेजर, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों,ग्रामीण व सरपंच ग्राम पंचायत से विस्तृत चर्चा किए। उन्होंने आवश्यक निर्देश व सलाह भी दिए। रीपा निरीक्षण के दौरान मोहितराम केरकेट्टा विधायक पाली-तानाखार, शेख इस्तिहाक मदरसा बोर्ड के सदस्य, कलेक्टर संजीव झा , CEO जिला पंचायत नूतन कंवर, DFO कटघोरा प्रेमलता यादव,SDM पोड़ी, कटघोरा, पाली, CEO जनपद पंचायत पोड़ी, कटघोरा, पाली सहित जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी ,NRLM की टीम उपस्थित रहेl

Advertisement Carousel