Wednesday, May 27, 2026
Home कोरबा सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग, युवा नेता आशुतोष ने स्वास्थ्य मंत्री...

सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग, युवा नेता आशुतोष ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र


कोरबा-कटघोरा(खटपट न्यूज़)। कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता आज भी बनी हुई है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करीब 150 गांवों के रहवासी निर्भर हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना से लेकर अब तक यहां न तो शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना की जा सकी है और न ही किसी प्रकार के सर्जन चिकित्सक की नियुक्ति हुई है। इनकी कमी की वजह से ग्रामीणों को अपने बच्चों का उपचार कराने के लिए या तो जिला चिकित्सालय या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। इस संबंध में अतिआवश्यक चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु शहर कांग्रेस कमेटी कटघोरा के मीडिया प्रभारी आशुतोष शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को ज्ञापन पत्र प्रेषित कर समस्याओं को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने का आग्रह किया है।

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel