Monday, March 23, 2026
Home CRIME सिर्फ 200 रुपए के लिए पति- पत्नी ने युवक की करदी बेरहमी...

सिर्फ 200 रुपए के लिए पति- पत्नी ने युवक की करदी बेरहमी से हत्या

रामानुजगंज: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम डिगनगर के कोरवा पारा में 200 रुपये के लेनदेन के विवाद में हुई हत्या की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार करते हुए आज उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।जब रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर पूरा देश इस त्यौहार को मना रहा था और बहने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रहीं थीं वहीं राजपुर के डिगनगर में हत्या की एक कहानी लिखी जा रही थी।आरोपी परदेशी कोरवा और मृतक मनराज गोंड के बीच 200 रुपये का लेनदेन हुआ था।मृतक मनराज ने जब कहा कि आज उसके पास पैसे नही हैं तो आरोपी उसकी 19 साल की बेटी की साड़ी खींचने लगा। इसी पर विवाद हुआ और आरोपी एवं उसकी पत्नी गालीगलौच करते हुए मारपीट करने लगे।मारपीट के दौरान ही आरोपी परदेशी गुस्से में अपने घर गया और वहां से कुल्हाड़ी लाकर उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।आरोपी लागतार उससे पैसे मांग रहा था मृतक उसे रक्षाबंधन पर्व के बाद पैसे देने की बात कह रहा था लेकिन कल आरोपी के सिर पर खून सवार था और वह मृतक के घर मे पैसा मांगने गया, पैसे नहीं देने पर वह मृतक की बेटी को अपने साथ ले जाने की धमकी दे रहा था।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ जंगल की तरफ भाग गया और जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने में पुलिस की पूरी मदद की।ग्रामीणों की ही मदद से पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Advertisement Carousel