Monday, March 23, 2026
Home कोरबा सियासत में रोमांच, भूपेश या बाबा पर फैसला आज…

सियासत में रोमांच, भूपेश या बाबा पर फैसला आज…

रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल का मुख्यमंत्री के फार्मूला को लेकर सियासती रोमांच तेज हो गया है। विधायकों और मंत्रियों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं कि राहुल गांधी के दरबार में छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बदलेगा या फिर भूपेश ही रहेंगे। अटकलों के बीच यह खबर भी तेजी से हवा में तैर रही है कि टी एस सिंहदेव को इस फार्मूले पर अगला सीएम घोषित किया जा सकता है। हालांकि राहुल गांधी के दरबार से खबरें छनकर आने के बाद ही कुछ पुष्ट हो सकेगा लेकिन सभी की निगाहें इस वक्त दिल्ली पर टिकी हुई है।
कांग्रेस आलाकमान ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और सीएम भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाया है। आज दोनों नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। सीएम बघेल सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। इस बीच छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में अटकलों और अफवाहों का बाजार भी गर्म हो चुका है। शाम तक नतीजा सामने आने की संभावना बनी हुई है। दोनों के समर्थक भी दिल्ली में डटे हुए हैं और भरी बरसात में छत्तीसगढ़ का राजनीतिक पारा गर्म है।

Advertisement Carousel