
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चाकामार के निलंबित किए गए सचिव सुरेश खूंटे ने अपनी बेगुनाही का प्रमाण देते हुए निलंबन को खत्म कर बहाली की प्रार्थना जिला पंचायत सीईओ से की है। खूंटे ने कहा है कि उसने सरपंच का कोई फर्जी हस्ताक्षर नहीं किया है। उस पर आरोप है कि मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही की गई है जबकि उसने 17 मृत्यु और एक जन्म प्रमाण पत्र चाकामार सचिव रहते हुए जारी किया है। नाम की सूची सहित प्रार्थना पत्र में निलंबन वापस लेने का आग्रह किया है।

00 सत्या पाल 00(7999281136)















