Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा सामूहिक प्रयास से दुर्घटना पर लगाया जा सकता है अंकुश : बसु

सामूहिक प्रयास से दुर्घटना पर लगाया जा सकता है अंकुश : बसु

0 एनटीपीसी में 50वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
कोरबा (खटपट न्यूज)। एनटीपीसी के सिमुलेटर सभागार में 50वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ इस अवसर पर विश्वरूप बसु (परियाजना प्रमुख) के मुख्य आतिथ्य मे तथा पी.राम प्रसाद महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) भानू सामंता महाप्रबंधक ( यांत्रिक अनुरक्षण), ललित रंजन मोहंती (प्रचालन) एवं बी.के.मिश्रा महाप्रबंधक (मेडिकल) के विशिष्ट आतिथ्त्य मे समारोह सम्पन्न किया गया।

कार्यकर्म के मुख्य अतिथि विश्वरूप बसु (परियाजना प्रमुख) द्वारा सुरक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुये उन्होंने कहा कि सुरक्षा हेतु बनाये गये नियम का पालन करते हुए सामूहिक प्रयास से दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सकता है तथा सुरक्षा प्रत्येक कर्मचारी की ज़िम्मेदारी है सभी को इसमे सकिर्य रूप से सहभगिता करनी चाहिए और अपनी कर्मचारी की तथा उपकरणो की सुरक्षा को आश्वत करना चाहिए. हमे स्मरण रखना चाहिए कि सदैव उत्पादकता बढ़ाती है।


इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या मे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम के दौरान देबतोष कर, अपर महाप्रबंधक ( सुरक्षा विभाग) द्वारा संयंत्र में सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं वैधानिक नियमों के अनुपालन हेतु की जा रही कार्यवाही का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में एनटीपीसी सुरक्षा विभाग द्वारा एनटीपीसी कर्मचारी सीआईएसएफ फायर विभाग के कर्मचारी, गृहणियों सहित ठेका कर्मचारियों के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जैसे सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, फायर एक्सटिंग्विशर का चुनाव, ब्रिदिंग अपेरटस, क्लोरीन ड्रिल रेस्ट प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसमें ठेका कर्मचारी द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया तथा सभी विजेताओं को हमारे मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Advertisement Carousel