Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा सामान्य सभा में शामिल होने से नेता प्रतिपक्ष हितानंद पर लगाई रोक,...

सामान्य सभा में शामिल होने से नेता प्रतिपक्ष हितानंद पर लगाई रोक, भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

कोरबा । नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल को नगर पालिक निगम कोरबा की सामान्य सभा मैं शामिल होने से रोका गया। इसे लेकर सामान्य सभा से पहले बवाल मच गया । नेता प्रतिपक्ष को घर पर आइसोलेशन का हवाला देकर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित भाजपा के 3 पार्षदों को सामान्य सभा मे शामिल नही होने दिया जा रहा । भाजपा ने विधानसभा की तर्ज पर रेपिड टेस्ट के आधार पर प्रवेश का निर्धारण तय करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। भाजपा का आरोप है कि सामान्य सभा में किसी भी प्रस्ताव का विरोध न हो इसलिए कोरोना प्रोटोकाल को हथियार बनाया जा रहा। कई कांग्रेस के पार्षद भी भाजपा के पक्ष में है इसलिए सत्ता पक्ष डरी हुई है। भाजपा का कहना है कि रोके गए तीनों पार्षदों के पास रैपिड टेस्ट रिपोर्ट है उसके बावजूद सदन में प्रवेश की अनुमति दी जा रही।

Advertisement Carousel