Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए करतला में दिया गया प्रशिक्षण

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए करतला में दिया गया प्रशिक्षण


कोरबा-करतला(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ राज्य में सभी परिवारों का आर्थिक समाजिक सर्वेक्षण एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जिला, जनपद के अलवा शिक्षा, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास आदि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को जनपद मुख्यालय करतला के सभागार एवं सामुदायिक भवन में दो-दो पालियों में कर्मचारियों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस सर्वेक्षण से गाँव में रहने वाले सभी परिवारों की आर्थिक सामाजिक स्थिति का पता लग जावेगा।

एक फार्म में जानकारी एकत्रित किया जावेगा जिसमें मुखिया का नाम, पता, आधार नंबर, लिंग, मो. नंबर, शैक्षणिक योग्यता, रोजगार की जानकारी, कृषि स्वरोजगार, नौकरी, मजदूरी, बेरोजगार, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, धान बिक्री किसान पंजीकरण, नरेगा जाब कार्ड, परिवार की कुल वार्षिक आमदनी, आयकर दाता, कितनी भूमि है कितने पर सिंचित असिंचित, आवास में कच्चे पक्का तथा कमरे की संख्या, शौचालय की जानकारी, निराश्रित, सिंचाई की व्यवस्था वाहन की जानकारी ईंधन की कैसे व्यवस्था कुकिंग गैस है कि नहीं कितने की कौशल प्रशिक्षण की जानकारी हां या नहीं, इससे आय की जानकारी विद्युत कनेक्शन आदि को बताना होगा। पूरी जानकारी को फार्म तथा मोबाइल में एंट्री करने के विषय में गहन जानकारी दी गई। उपस्थित कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के अलावा जनपद सीईओ एमएस नागेश, बीईओ संदीप पांडेय, संकाय सदस्य विनोद सिंह राज सहित सभी करारोपण अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Advertisement Carousel