
कोरबा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत व कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के पुत्र सूरज महंत का जन्मदिन हर्षोल्लास व साथ सादगी के साथ बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित कर वरिष्ठ जनों के बीच जा कर आशीर्वाद लेकर मनाया गया।
सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई की उपस्थिति में केक काटकर युवा नेता सूरज चरणदास महंत का जन्मदिन मनाया गया । इसके पश्चात प्राथमिक शाला नकटीखार में किरण चौरसिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अजीत दास महंत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कोरबा ग्रामीण की उपस्थिति में बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। उपस्थित जनो को सामाजिक दूरियों का पालन करते हुए मास्क पहनने एवम कोरोना महामारी से बचाव के लिए समझाइस दी गयी । इस अवसर पर रामपुर विधानधान सभा के उपाध्यक्ष गोपी सारथी के, युवा उपाध्यक्ष आशीष महंत , सेक्टर प्रभारी देवनिल यादव , अमर सिंह उरांव,,राम सिंह बैगा बूथ प्रभारी शेखर महंत , रियाज़ खान, संजय यादव, बृजेश सिंह, राकेश सहिस, उत्तम ध्रूव सहित कांग्रेस कार्यकता उपस्थित थे।















