Monday, March 23, 2026
Home कोरबा सांसद प्रतिनिधि प्रशांत की पहल, पाली को सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की...

सांसद प्रतिनिधि प्रशांत की पहल, पाली को सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सौगात

0 कक्षा पहली से बारहवीं अंग्रेजी माध्यम हेतु नि:शुल्क प्रवेश 29 से प्रारम्भ
कोरबा. शास कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली को उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम ) में उन्नयन कर शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 1से 12वीं तक नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया आरम्भ कर दिया गया है। विदित हो कि जिले में दो शालाओं को हाल ही में उन्नत करते हुए अंग्रेजी माध्यम में कक्षा पहली से 12वीं तक की पूर्णत नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जानी है। इसके लिए जिला मुख्यालय कोरबा में और पाली के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। पाली मे स्कूल चयन हेतु सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा की पहल और सार्थक प्रयास रहा। उन्होंने बताया कि पाली, आदिवासी बाहुल्य विकासखंड है जहां की लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होने के कारण क्षेत्र के होनहार बच्चे महंगे अंग्रेजी शिक्षा से वंचित हो जाते हैं। ऐसे में यह निशुल्क विद्यालय हर किसी वर्ग की पहुंच में रहेगा और इसका अधिकाधिक लाभ उठा पाएंगे। निश्चित रूप से इस क्षेत्र के बच्चे सफलता के उच्चतम शिखर को छुएंगे। इस संबंध में बताया गया है कि पाली शाला में प्रवेश की प्रक्रिया कल से आरंभ हो रही है। इच्छुक पालक कल दिनांक 29/08/2020 से प्रवेश आवेदन पत्र शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रात: 11से 4 बजे तक निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं ।प्रवेश आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05/09/2020 है. आवेदन फॉर्म के साथ जन्म प्रमाण पत्र एवं निवास पता का प्रमाण पत्र (कक्षा 1के लिये ), अन्य कक्षाओं के लिये पूर्व कक्षा की अंक सूची भी संलग्न करें।उक्त संस्था के संचालन के लिए डी. एस. नेगी को प्रचार्य नियुक्त किया गया है।उत्कृष्ट विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम )पाली के 35 विशेषज्ञ प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाओं की नियुक्ति शासन द्वारा किया जा रहा है।वही शासकीय कन्या उच्च मा शा अध्ययनरत कक्षा 9वी से 11वीं की छात्राओं को शा उच्चतर माध्यमिक शाला पाली में हिंदी माध्यम विद्याध्यापन हेतु संलग्न किया गया है।

Advertisement Carousel