कोरबा (खटपट न्यूज)। भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती का भव्य आयोजन 11 नवंबर दिन गुरुवार को सायं 6 बजे जायसवाल कल्चुरी भवन मिशन रोड कोरबा में आयोजित की गई है।

सर्ववर्गीय जायसवाल सभा के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना, जायसवाल युवा सभा के अध्यक्ष व जायसवाल महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मोना जायसवाल ने सभी स्वजातीय बंधुओं से कल्चुरी वंशज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया है। जयंती मौके पर भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन, आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा सभी स्वजातीय बंधुओं के लिए भोग-प्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया है।
















