Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा सहस्त्रधारा और भंडारा के साथ भागवत कथा संपन्न

सहस्त्रधारा और भंडारा के साथ भागवत कथा संपन्न

कोरबा(खटपट न्यूज़)। गोलोकवासी स्व. नरेन्द्र जायसवाल (बिल्लू) की पुण्य स्मृति में पुत्र प्रकाश जायसवाल एवं विकास जायसवाल द्वारा कोतवाली के निकट आयोजित कराए जा रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का रविवार को समापन हुआ। हवन, आहूति, सहस्त्रधारा के पश्चात भंडारा में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। कथा की व्यासपीठ से कार्ष्णि श्री नागेन्द्र महाराज ने सहस्त्रधारा की प्रक्रिया संपन्न कराई और उपस्थित जनों ने इसका लाभ लिया।

8 दिवसीय इस आयोजन में जायसवाल परिवार के सदस्यों के अलावा राम पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, गुनाराम सिन्हा, राकेश सिंह, चक्रधर, गोपाल, प्रशांत, शिवेन्द्र चौहान आदि भागवत् भगवान की सेवा में लगे रहे। आयोजक जायसवाल परिवार ने सफल आयोजन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले समस्त लोगों के प्रति आभार प्रगट किया है।  

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel