Friday, March 27, 2026
Home कोरबा सहकारी बैंक की शाखा प्रबंधक ने किसान से रुपए मांगे, जनपद सदस्य...

सहकारी बैंक की शाखा प्रबंधक ने किसान से रुपए मांगे, जनपद सदस्य बेटे ने की मारपीट….

कोरबा-उरगा (खटपट न्यूज)। रुपए निकालने के लिए लाइन में लगे किसान को पहले रुपए देने के लिए सहकारी बैंक की शाखा प्रबंधक ने 2 हजार रुपए मांगे। किसान ने जब रुपए देने से इंकार किया और इस बात पर विवाद हुआ तो शाखा प्रबंधक के पुत्र बरपाली क्षेत्र के जनपद सदस्य पीयूष गुरुद्वान व साथियों ने किसान के साथ जमकर मारपीट की।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान का निवासी कृषक श्यामजी कंवर 12 फरवरी को अपने पिता के साथ धान की बिक्री रकम का पैसा निकलवाने शाम करीब 4 बजे जिला सहकारी बैंक बरपाली गया था। वहां काफी भीड़ होने पर लाइन में लगा था कि शाखा प्रबंधक मैडम के द्वारा उसे पास बुलाकर जल्दी पैसा निकल जाना कहकर 2 हजार रुपए की मांग की। इसका विरोध करने पर शाखा प्रबंधक के पुत्र पियूष गुरुद्वान व साथियों के द्वारा गाली-गलौच कर हाथ-मुक्का, जूता-चप्पल, बेल्ट से मारपीट की गई। उसकी रिपोर्ट पर पियूष व साथियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 34 भादवि का जुर्म दर्ज किया गया है। इसी तरह शाखा प्रबंधक पूर्णिमा गुरुद्वान ने रिपोर्ट लिखाई है कि श्याम कंवर शराब के नशे में बैंक आया था। नशे की हालत में प्रबंधक व बैंक कर्मियों के साथ बेवजह विवाद करने लगा और मना करने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो गया था। पुत्र पियूष गुरुद्वान को झूठा फंसाना चाहता है। पूर्णिमा की रिपोर्ट पर श्याम कंवर के विरूद्ध धारा 294, 506 भादवि का जुर्म दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel