Sunday, September 20, 2026
Home कोरबा सवाल तो पूछे जाएंगे क्योंकि आपने ही कहा था….

सवाल तो पूछे जाएंगे क्योंकि आपने ही कहा था….

कोरबा-बांकीमोंगरा(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई साल पूर्ण हो चुके हैं। इन ढाई सालों में कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार अपने किन वादों को पूरा किया ? इन प्रश्नों को लेकर जनता तो सवाल पूछेंगे ही और भूपेश जी को जवाब देना ही होगा, उक्त कार्यक्रम के तारतम्य में नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 66 की भाजपा पार्षद श्रीमती कमला बरेठ के नेतृत्व में जन जागरण कार्यक्रम, इंदिरा नगर, बाँकीमोंगरा में रखा गया। कमला बरेठ ने प्रदेश सरकार से उनकी नीतियों एवं उनके घोषणा पत्र में गंगाजल हाथों में लेकर किए गए वादों को पूरा नहीं करने पर प्रश्नचिन्ह उठाते हुए पूछा कि:-

आपने कहा था की सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ होगा परंतु आपने कर्जा माफ करने के नाम पर अनेक घोटाला ही कर दिए।
आपने कहा था किसानों को 2 वर्ष के धान के बकाया बोनस का भुगतान होगा परंतु इसका अभी तक अता पता नहीं है।
आपने कहा था सबका (घरेलू- व्यवसायिक-औद्योगिक) बिजली बिल आधा होगा, परंतु आपने इसमें बिजली उपभोक्ताओं को ठगा।
आपने कहा था गरीब परिवारों को नियंत्रित दर पर चावल नमक दाल के साथ तेल दिया जाएगा परंतु यहां पर प्रदेश सरकार का ही तेल निकल गया है।
आपने कहा था छात्राओं के लिए नर्सरी से पोस्टग्रेजुएट तक नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी इसमें भी आपने प्रदेश के बच्चों को ठगा।
आपने कहा था प्रत्येक ग्रामीण भूमिहीन 5 सदस्य परिवार को घर एवं बाड़ी हेतु भूमि देंगे परंतु प्रदेश में आज आपने गब्बर टैक्स लगा दिया।
आपने कहा था 10 लाख बेरोजगार युवाओं को सामुदायिक विकास और समाजसेवी गतिविधियों में भाग लेने पर न्यूनतम प्रतिमाह 2500 रुपए मिलेगा। आज बेरोजगार अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।
आपने कहा था भूमिहीन कब्जा धारी परिवारों को नियत अवधि के भीतर पट्टा प्रदान किया जाएगा। परंतु आज लोग आपका इंतेजार अपने हाथों में पट्टा रखे हुए कर रहे हैं।
आपने कहा था समस्त तृतीय चतुर्थ वर्ग एवं शासकीय कर्मचारियों के लिए क्रमोन्नति पदोन्नति एवं चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान लागू किया जाएगा। कर्मचारी भीड़ बड़ी बेसब्री से और ढाई साल पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
आपने कहा था 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को ₹1000 एवं 75 वर्ष से अधिक को ₹1500 व विधवा महिलाओं को ₹1000 प्रति माह पेंशन दिया जाएगा। आपने तो दुआएं देने वाले हाथों को भी काट दिया।
आपने कहा था महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ होगा। क्या इसी प्रकार महिलाओं को ठगकर आप महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगे।
आपने कहा था राज्य में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा परंतु आपने इस वैश्विक महामारी के समय घरों में तांडव मचाने के लिए होम डिलीवरी जैसी शर्मनाक कार्य किया।
आपने कहा था चिटफंड कंपनी में निवेश करने वाले निवेशकों का पैसा वापस होगा एवं चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। लगता है किसी प्रकार का सेटिंग हो गया है।
आपने कहा था शहरी क्षेत्रों में संपत्ति कर 50% तक कम किया जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्णता समाप्त कर दिया जाएगा, क्या हुआ आप के वायदे का।
प्रदेश की सुरक्षा में लगे हुए जवानों को भी आपने नहीं छोड़ा, उन्हें सप्ताहिक अवकाश एवं उनके बच्चों की शिक्षा हेतु पुलिस कल्याण कोष को शासकीय अनुदान देने का वादा किया था। श्रीमती कमला बरेठ ने बड़ी गंभीरता पूर्वक अपने गीत के माध्यम से भी प्रदेश सरकार को सचेत एवं उनकी जिम्मेदारियों को बताया।
संचालन पूर्व मंडल महामंत्री अश्वनी साहू द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश झा, मंडल अध्यक्ष भाजपा बाँकीमोंगरा, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा बबलू डहरिया, पूर्व महामंत्री भाजपा अश्वनी साहू व सुधारसाय चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा विकास झा, महामंत्री मनीष मिश्रा, पार्षद श्रीमती प्रभावती चौहान, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एन के श्रीवास्तव, पूर्व मंडल मंत्री उदय शर्मा व श्रीमती शीला महंत, जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा हबीबुल्लाह, मुस्लिम समाज प्रमुख अली राजा, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चेतन कर्ष, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इनायत तुल्ला, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नजीर खान, श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीमती नजमा खातून, श्रीमती अहिल्या विश्वकर्मा, उदित राम साहू, अली हुसैन, मुस्तकीम, समीम, माखनलाल बरेठ, सुरेश यादव, धरमू साहू एवं अनेक स्थानीय नागरिक गण उपस्थित रहे।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel