
सलमान खान ने एक पुराने विवाद को ताजा करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर शाहरुख और उसके भाई से मारपीट की।
बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। पुरानी रंजिश के चलते ऑटो चालक सलमान खान, समीर खान और और उसके साथियों ने शाहरुख और उसके भाई अमन का रास्ता रोका और मारपीट की, घटना रेलवे स्टेशन के पास की है। तोरवा पुलिस ने शाहरुख की रिपॉर्ट पर सलमान, समीर और उसके साथियों के खिलाफ 341,294,506,323,34 का मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नुकीले औजार से वार किया जिसके कारण अमन और शाहरुख को चोट आई है।
















