Tuesday, March 31, 2026
Home कोरबा सर्वमंगला मंदिर से दादरखुर्द तक आज कलश यात्रा

सर्वमंगला मंदिर से दादरखुर्द तक आज कलश यात्रा

कोरबा (खटपट न्यूज)। प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ भगवान के पावन धाम दादरखुर्द के मां कंकालिन शक्तिधाम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ मंडप पूजा एवं श्रीमद् भगवत कथा का आयोजन 28 जनवरी 2023 को होने वाले ऐतिहासिक एवं भव्य कलश यात्रा जो कि मां सर्वमंगला मंदिर कोरबा से पद यात्रा करते हुए मुख्य मार्ग से दादरखुर्द पहुंचेगी।

दादरखुर्द जो कि नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड नंबर 31 के अंतर्गत जहां कि प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ जी का मंदिर है जहां कि विगत 120 वर्षो से जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आयोजित होती है जहां आदि शक्ति मां कंकालिन धाम (ठाकुर देव स्थान) में उज्जैन महाकालेश्वर से लायी हुई शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा एवं मां कंकालिन शक्ति धाम में सत चंडी यज्ञ मंडप की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद भगवत कथा का आयोजन दिनांक 28.01.2023 से 03.02.2023 तक किया जाना है। उक्त आयोजन के प्रेरणा स्त्रोत परम श्रद्धेय शारदा नंद जी महाराज हैं। उक्त आयोजन के मुख्य आचार्य स्वामी जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी के द्वारा किया जायेगा कथा वाचन ब्यास पीठ में श्री कृष्णा द्विवेदी स्वामी जगन्नाथ मंदिर दादरखुर्द रहेंगे। उक्त आयोजन सम्पूर्ण भक्तजन समस्त ग्रामवासी एवं युवा समिति के तत्वाधान में आयोजित है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जो कलश यात्रा होनी है वह कलश यात्रा कोरबा के अधिष्ठाता मां सर्वमंगला मंदिर से मुख्य मार्ग टी.पी. नगर, एस.ई.सी.एल. मुख्यालय से होते हुए रवि शंकर शुक्ल नगर से दादरखुर्द तक आयेगी। उक्त भव्य कलश यात्रा में हजारों की संख्या में मांता एवं बहने कलश लेकर पद यात्रा के माध्यम से कर्मा नृत्य के साथ चलेंगी। जिले का यह आयोजन अति महत्वपूर्ण एवं प्राचीन है।

Advertisement Carousel