कोरबा (खटपट न्यूज़)। श्री अखंड नवधा रामायण का आयोजन सर्वमंगला नगर दुरपा में 6 जनवरी से किया जा रहा है। कथा आचार्य पंडित दिनेश कुमार शुक्ला व पंडित रमेश कुमार शुक्ला पाली वाले द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा प्रारंभ होने से पूर्व महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा विश्राम 15 जनवरी को किया जाएगा। 16 जनवरी को सहस्त्रधारा, हवन एवं चढ़ौतरी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद वार्ड क्रमांक 54 श्रीमती भानुमति जायसवाल उपस्थित होंगी। मानस मंडलियों के लिए प्रथम पुरस्कार 5001 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3001 रूपए, तृतीय पुरस्कार 2001 रूपए, सांत्वना पुरस्कार 501 रूपए रखा गया है। समिति अध्यक्ष रामचरण पटेल, उपाध्यक्ष गीता प्रसाद पटेल, सचिव लक्ष्मण लाल पटेल, कोषाध्यक्ष सरातू राम पटेल, मंच संचालक अशोक पटेल, रामकुमार पटेल, कन्हैया लाल प्रजापति, सरंक्षक मोहरसाय मतारा, संतराम प्रजापति, सुदामा प्रसाद पटेल, रघुनंदन प्रसाद, माखन दास, तेरसराम, जागेश्वर सिंह क्षत्रिय, सुमत राम पटेल, ढेलउराम पटेल, ईतवार दास महंत, उमाशंकर पटेल, माधव जायसवाल, रामबलवंत यादव, मयंक पाण्डेय, कादिर खान, अजय पटेल ने श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति के सागर में गोता लगाने की अपील की है।
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री
कसडोल में कंवर समाज सामुदयिक भवन तथा पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपए की घोषणामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गोंडवाना आदर्श...















