Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा सर्पों/वन्य प्राणियों की नुमाईश महंगी पड़ेगी,अनाधिकृत लोग रेस्क्यू न करें

सर्पों/वन्य प्राणियों की नुमाईश महंगी पड़ेगी,अनाधिकृत लोग रेस्क्यू न करें

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा वन मंडल अंतर्गत कोरबा रेंज अधिकारी सियाराम कर्माकर के द्वारा शीर्ष अधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की ओर से आम जनता को सूचित किया गया है कि सर्पों के मामले में खास सावधानी और सतर्कता बरतें।

रेंजर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कोरबा शहर एवं आस-पास के क्षेत्रों में वन क्षेत्र तथा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण विषैले एवं बिना विष के सर्प देखने को मिलते हैं। कई बार लोगों के घर में सर्प घुसने की सूचना मिलती रहती है। सर्प का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय पैदा हो जाता है, जिसके लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (वन विभाग) ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर सर्प मित्र दल का गठन किया है।
इस दल में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ सर्प मित्र दल में
जितेन्द्र कुमार सारथी मोबाइल नम्बर-88175-34455, अविनाश यादव मोबाईल नम्बर 98279-1784, सुजित बर्मन मोबाइल नं. 97700- 71913, लोकेश राज चौहान मोबाईल नं 99777-64220 शामिल हैं।
आम जनता से आग्रह किया गया है कि सर्प दिखने पर सर्प को मारने का प्रयास न करें बल्कि सुरक्षित भगाने का प्रयास करें या सर्प मित्र दल को तत्काल सूचित कर सहयोग लें।
ध्यान रहे कि वन्य प्राणी को पकड़ने के बाद उसका फोटो लेना, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करना या किसी प्रकार का प्रदर्शन करना, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (16) 9 एवं 39 तथा The Prevention of Crucity to Animals Act. 1960 की धारा 11 के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए कृपया अनाधिकृत व्यक्ति रेस्क्यू न करें।

Advertisement Carousel