Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा सरेराह युवक को पीटकर भाग निकले स्कार्पियो सवार, देखें वीडियो

सरेराह युवक को पीटकर भाग निकले स्कार्पियो सवार, देखें वीडियो

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा के रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत अत्यंत व्यस्त और भीड़भाड़ वाले निहारिका क्षेत्र में गरिमा मेडिकल के सामने सरेराह मारपीट की गई। मारपीट करने कुछ अज्ञात व्यक्ति यहां पहुंचे और युवक को बेल्ट तथा हाथ-मुक्के से मारपीट के बाद अपने स्कार्पियो वाहन से भाग निकले। इस दौरान लोगों ने स्कार्पियो का नंबर नोट करने और रोकने की नाकाम कोशिश भी की। बहरहाल पिटने वाले युवक और पीटकर भागने वालों का पता नहीं चल पाया है और वजह भी फिलहाल अज्ञात है। इस घटना को लेकर लोगों में आश्चर्य और भय का माहौल जरूर रहा।

https://youtu.be/L3L5ds34dEc

https://youtu.be/L3L5ds34dEc
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel