0 कोरबा जिले में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला
0 अनेक छोटे-बड़े मामले अब तक अनसुलझे
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में बीते वर्ष 2022 में जहां चोरों ने शहर से लेकर गांव तक आतंक मचाया और दर्जनों नहीं बल्कि सैकड़ों मामले आज भी अनसुलझे हैं। नए वर्ष में भी चोर प्रारंभिक दिवस से अपना आतंक कायम रखे हुए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई पुरानी व नई चोरियों में अपराध दर्ज कर इनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दीपका बस्ती टावर मोहल्ला निवासी व ट्रांन्सपोर्टर रोहित जैन की टाटा ट्रेलर क्रमांक CG-12 S-6910 को ड्राइवर टेकराम 23.12.2022 बिलासपुर से लाकर गोपीचंद पेट्रोल पंप,दीपका के बगल में दोपहर 3-4 बजे के करीब खडा कर अपने घर खिसोरा-पंतोरा चला गया था। 24.12.2022 को सुबह 10 बजे पेट्रोल पंप के पास गए तो ट्रेलर नहीं था। कोई अज्ञात चोर ट्रेलर को चोरी कर ले गया। पता तलाश में कही पता नही चला तो रोहित ने अब रिपोर्ट दर्ज कराया है।
दूसरी वारदात में रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वार्ड नं. 21 खपरा भटठा डबरी पारा तालाब के सामने निवासरत पिन्टू कुमार पटेल पिता उमेन्द्र लाल पटेल के घर का ताला तोड़ कर 3 दिसम्बर की रात चोरी हुआ। नगदी 30000 से 35000, T.V 22 इंच,कांस के बर्तन, सोना-चांदी के जेवरात सहित कुल लगभग 50000 की चोरी की गई।
अन्य वारदात में आजाद चौक दीपका निवासी व ACB कंपनी बांधाखार में कार्यरत राजीव सेन 26.12.2022 को दोपहर 3 बजे घर में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों को लेकर ग्राम कटघरी थाना अकलतरा गया था। 28.12.2022 को सुबह 10 बजे अपने घर वापस लौटा और घर का ताला खोलकर अंदर गया तो कमरे में पूरा सामान बिखरा पडा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे का दिवाल को फोड कर अलमारी में रखे जेवरात व नगदी 50,000 रुपये एवं गुल्लक सहित कुल रकम लगभग 62,000 रुपये की चोरी की गई
इसी तरह कर्रानारा बरबसपुर थाना उरगा निवासी शिवप्रसाद मिरी रेल्वे मे मेट का कर्मचारी है। 30.12.2022 को अपने मोटर सायकिल क्र0 सीजी 12 ए एन 4857 ड्रीम युगा से रेल्वे स्टेशन कोरबा में काम पर आया था।ड्रीम युगा को दोपहर लगभग 12.30 बजे स्टोर के सामने खडी कर स्टोर में खाना खाने अंदर चला गया। खाना खाकर वापस आया तो स्टोर के सामने से ड्रीम युगा कीमती लगभग 10,000 रुपये गायब मिली। अपने स्तर पर कुछ पता नहीं चलने पर 04.01.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया।















