सराफा एसोसिएशन ने घटना के विरोध में किया सांकेतिक प्रदर्शन, दो दिन बंद रहेगा सराफा बाजार


कोरबा (खटपट न्यूज)। शहर हृदय स्थल टीपी नगर क्षेत्र में रविवार की रात सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की हत्या के मामले में सोमवार की दोपहर सराफा एसोसिएशन (जिला सराफा संघ) के पदाधिकारी ने एक बैठक आहूत की। बैठक में सराफा एसोसिएशन ने सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए घटना के विरोध में दो दिनों तक दुकान बंद करने घोषणा की हैं। साथ ही चर्चा करके मंगलवार को आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। वहीं कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी घटना के बाद से खुद ही जांच पड़ताल का मोर्चा संभाले हुए हैं। उनके निर्देशन में आला अधिकारियों की टीम आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार प्रयास में जुटी हुई है। संभावना जताई जारी की आरोपी जल्द ही पुलिस के सलाखों के पीछे होंगे।
0 आज होगा अंतिम संस्कार
गोपाल राय का बड़ा पुत्र और बहू रायपुर में निवासरत हैं जो घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही रवाना हुए एवं पुत्री नेपाल में रहती है जो कोरबा लौट रही है। गोपाल राय का अंतिम संस्कार मंगलवार को किए जाने की जानकारी परिजनों ने दी है। इस घटना से सराफा व्यापारी उद्वेलित हैं।

Advertisement Carousel