Monday, March 23, 2026
Home कोरबा सरहदी जंगल में इश्क लड़ा रहे 13 जुआड़ियों का मजा किरकिरा, 2...

सरहदी जंगल में इश्क लड़ा रहे 13 जुआड़ियों का मजा किरकिरा, 2 लाख, 3 वाहन जप्त

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले के सरहदी इलाके में ग्राम कुदमुरा के जंगल में 52 परियों से इश्क लड़ा रहे (जुआ खेल रहे) कोरबा शहर के 13 जुआरियों का मजा पुलिस ने किरकिरा कर दिया। करतला थाना प्रभारी एसआई राजेश चंद्रवंशी ने मुखबिर की सूचना पर साइबर टीम की मदद से यहां दबिश दी। मौके पर 13 जुआड़ी मिले जो फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे। दो स्विफ्ट कार और एक महिंद्रा वाहन से यह सभी जुआड़ी यहां पहुंचे थे जिनके पास से 2 लाख16 हजार 200 रुपये नगद, 13 नग मोबाइल और खाने-पीने का सामान बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे बर्तनों की जब्ती की गई है।

https://youtu.be/Dx28RnGL3Ps

00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel