Wednesday, March 25, 2026
Home छत्तीसगढ़ सरपंच लक्ष्मीन के घर भोजन ग्रहण किया मुख्यमंत्री ने

सरपंच लक्ष्मीन के घर भोजन ग्रहण किया मुख्यमंत्री ने

घर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पारम्परिक रूप से पूरी आत्मीयता से आरती कर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया

घर में भोजन ग्रहण करने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री बघेल को देखकर सरपंच और परिवारजन खुशी से गदगद हो गए

रायपुर(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम खुड़िया की सरपंच श्रीमती लक्ष्मीन बाई रामु निषाद के यहां भोजन किया। मुख्यमंत्री को किसान के घर पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया।

कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में रोटी, दाल, चांवल, मशरूम , खट्टे दही में बनी जिमि कांदा , आलू गोभी बैगन, चेंच भाजी, सुनसुनिया भाजी, गलका, आम की चटनी, सलाद, आचार, पापड़ और अंत में खीर मुख्यमंत्री ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को खीर का स्वाद खूब भाया और सराहना की। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को इस मौके पर परिवार के सदस्यों को भेंट भी दिया। साथ ही सबके साथ ग्रुप फोटो भी कराई।

Advertisement Carousel