भोपाल। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि निसर्ग तूफान से हुई बारिश से उपार्जित गेहूँ को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। सरकार ने उपार्जित गेहूँ का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा सुरक्षित रूप से परिवहन कर गोदामों तक पहुँचा दिया है। उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडियों के साथ ही जिला अधिकारियों को निजी गोदामों को अधिग्रहीत कर गेहूँ को सुरक्षित रखने के के निर्देश दिये गये हैं। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि उपार्जित चना एवं सरसों का सुरक्षित भंडारण शत-प्रतिशत कर लिया गया है। परिवहन के लिये ट्रकों को भी अधिग्रहीत करने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण...
छत्तीसगढ़-ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चारायपुर 20 सितम्बर 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा...















