
0 प्रधानमंत्री इम्पलायमेंट जेनरेशन प्रोग्राम के तहत लोन देने किया छल
कोरबा(खटपट न्यूज़)। प्रधानमंत्री इम्पलायमेंट जेनरेशन प्रोग्राम के तहत मुद्रा लोन पीएमजीईपी वेबसाईट के द्वारा लोन देना कहकर छल करते हुए 97 लाख 29 हजार 256 रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया है। एसबीआई बैंक से बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम से कोटेक महिंद्रा बैंक में ऑनलाइन यह राशि छलपूर्वक निकाल ली गई है। पुलिस द्वारा मामले में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
ठगी का शिकार दर्री थानांतर्गत एचटीपीपी कालोनी के-2 विहार मकान नंबर ई/251 का निवासी विद्युत कर्मी मोहेंद्र कुमार साहू पिता सीताराम साहू हुआ है। व्यक्तिगत कार्य के लिए रुपए की आवश्यकता होने पर उसने प्रधानमंत्री इम्पलायमेंट जेनरेशन प्रोग्राम के तहत मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन सर्च किया और पीएमजीईपी के वेबसाईट में जाकर 12 सितंबर 2020 को ऑनलाईन आवेदन किया। इस आधार पर खादी एवं ग्रामीण इंडस्ट्रीज कमीशन नई दिल्ली से अनुमोदन पत्र व्हाट्सअप कर 15 लाख रुपए लोन स्वीकृत की जानकारी दी गई। 15 लाख के एवज में 4 प्रतिशत ब्याज की दर से 10 वर्ष हेतु एवं 35 प्रतिशत मूलधन का अनुदान राशि दिए जाने का जिक्र किया गया। उसी दिन गारंटी के तौर पर लोन राशि का 5 प्रतिशत जमा कराया गया जिसे बाद में वापस मिलना कहा गया। दूसरे दिन जयकिशन नामक व्यक्ति ने खुद को पीएमजीईपी का ट्रांसफरिंग अधिकारी बताकर बैंक ऑफ बड़ौदा से 15 लाख लोन स्वीकृत होने और 8 लाख रुपए प्रोसेसिंग शुल्क जमा कराने की जानकारी दी। बैंक ईएमआई के भुगतान हेतु 60 हजार रुपए 20 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर अनिल दत्त को जमा किया गया। एनओसी के लिए 29 हजार 480 रुपए और 5 प्रतिशत जीएसटी भी मांगा गया। रुपए की व्यवस्था नहीं होने पर मोहेन्द्र सिंह ने सभी जमा राशि वापस करने और लोन आवेदन निरस्त करने का आग्रह पीएमजीईपी के चेयरमैन से व्हाट्सअप कर किया। चेयरमैन आवेदन निरस्त करने पर पीएमजीईपी को प्रदाय राशि में से 40 प्रतिशत की कटौती की बात कही। मोहेन्द्र सिंह 12 लाख रुपए दे चुका था। इसके बाद मोहेन्द्र की अनुमति के बगैर 30 लाख का लोन अनुमोदन खादी एवं ग्रामीण इंडस्ट्रीज कमीशन नई दिल्ली के द्वारा करने की जानकारी 15 दिसंबर को व्हाट्सअप कर दी गई। इसके एवज में कई तरह की राशि जमा करने कहा गया जो नहीं देने और आवेदन निरस्त करने का आग्रह करने के बाद भी बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बनकर पवन कुमार, जयकिशन, अनिल दत्त और साथियों के द्वारा पीड़ित मोहेन्द्र कुमार के एसबीआई के एचटीपीपी शाखा में संचालित खाता से बैंक ऑफ बड़ौदा के जरिए कोटेक महिन्द्रा बैंक में ऑनलाईन 97 लाख 29 हजार 256 रुपए ट्रांसफर कर दिया गया। इस वजह से मोहेन्द्र कुमार आर्थिक और मानसिक रूप से काफी परेशान भी हैं।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)















